उत्तरकाशी में होने वाली राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उधम सिंह नगर की टीम घोषित

24 मई को हुए ट्रायल के बाद विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न, चयनित खिलाड़ियों में उत्साह

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। उत्तराखंड स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रथम फास्ट फाइव सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) तथा प्रथम फास्ट फाइव जूनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) के लिए जनपद उधम सिंह नगर की टीमों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी 8 से 10 जून, 2026 तक उत्तरकाशी स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज में किया जाएगा। टीम चयन के लिए ट्रायल 24 मई को बाजपुर रोड स्थित द संस्कार स्कूल, काशीपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया था। इसके पश्चात 25 मई से 6 जून तक चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर संचालित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान गठित चयन समिति में अमित घिल्डियाल, मनीष शर्मा, हरि प्रकाश, गौरव शर्मा एवं मनीष रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि वरिष्ठ समाजसेवी, भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि डॉ. राहुल पैगिया ने नेटबॉल उधम सिंह नगर के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। नेटबॉल उधम सिंह नगर के सचिव अमित घिल्डियाल ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें खेलों से निरंतर जुड़े रहने और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विशेष प्रशिक्षण शिविर का संचालन टीम के मुख्य कोच मनीष शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के लिए महिला वर्ग में कोमल एवं मोनिका शर्मा तथा पुरुष वर्ग में मनीष शर्मा एवं हरि प्रकाश को टीम कोच-मैनेजर नियुक्त किया गया है।

उधम सिंह नगर की टीम में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बनाई जगह

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित उधम सिंह नगर की टीम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में द संस्कार स्कूल के सानिब, शावेद एवं समृद्धि, समर स्टडी हॉल के अंशदीप सिंह, तोहिद और दिव्यांश नेगी, ग्रेट मिशन की मीनाक्षी तथा उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के अनुराग पुष्पक शामिल हैं।
इसके अलावा लिटिल स्कॉलर स्कूल के हरमन सिंह लूथरा, अर्श, कबीर, दृष्टि रावत, श्रेया रिखाड़ी, गीतमान कौर एवं अनिका शर्मा ने भी टीम में स्थान बनाया है। वहीं जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल की रीतिका चौहान, सुखमनी कौर, सृष्टि रावत, स्नेहा रावत, शगुनप्रीत, सिमरन कौर, महक, आकृषिता, मिहिका, प्रभरूप, इशिका रावत, दीपांशु घिल्डियाल, अमित रावत एवं प्रयागराज का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

डॉ. राहुल पैगिया ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, राज्य प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए जनपद उधम सिंह नगर की टीम चयन प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी, भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि डॉ. राहुल पैगिया ने नेटबॉल उधम सिंह नगर के अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों से संवाद करते हुए खेलों को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया तथा उन्हें अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. राहुल पैगिया ने कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उनकी प्रेरणादायी उपस्थिति से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

👁 1,174 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *