काशीपुर के सुप्रसिद्ध कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में निवेशित पद ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

अमनदीप को हेड बॉय एवं तुलिका को हेड गर्ल एवं अर्नव चौहान को जूनियर हेड बॉय तथा कृषिका चौहान को जूनियर हेड गर्ल

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट, काशीपुर में आज मंगलवार को  शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु छात्र परिषद के चयनित पदाधिकारियों का निवेशित पद ग्रहण समारोह बड़े उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सेवा भाव का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं ईश्वर वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया तथा उन्हें उनके पदों के अनुरूप बैज एवं दायित्व प्रदान किए गए। इस अवसर पर कक्षा 11 के अमनदीप को हेड बॉय, कक्षा 11 की तुलिका को हेड गर्ल, कक्षा 5 के अर्नव चौहान को जूनियर हेड बॉय तथा कक्षा 5 की कृषिका चौहान को जूनियर हेड गर्ल के रूप में दायित्व सौंपे गए। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने समारोह की शोभा बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायी संबोधन से उत्साहित किया। उन्होंने छात्र नेताओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं आत्मविश्वास के साथ करने तथा विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों को सदैव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। शपथ ग्रहण के उपरांत विद्यालय ध्वज को स्थापित किया गया। तत्पश्चात हेड गर्ल तुलिका एवं हेड बॉय अमनदीप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग एवं नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतीक गोयल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने की दिशा में प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

👁 3,588 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *