मानव अधिकार मिशन का 15 वां स्थापना दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया

रामनगर (काशीपुर वार्ता)। मानव अधिकार मिशन का 15वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं सामाजिक सेवा की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पुनीत बंसल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांग स्कूल रामनगर की प्रधानाचार्या कमला तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण एवं समाज सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना रहा। इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कच्चे राशन का वितरण किया गया तथा बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए।।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय रावत, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, कल्याण सचिव रेखा रावत सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी अतिथियों ने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।।मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना तथा मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।

केवीआर हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शुभम अग्रवाल ने क्षेत्रवासियो को किया जागरूक 

👁 986 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *