लखनऊ में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉनक्लेव में रिशिता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल डायरेक्टर्स अवार्ड
काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय और प्रबंधन का गौरव बढ़ाया है। लखनऊ में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉनक्लेव में विद्यालय की प्रबंध निदेशक रिशिता सक्सेना अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल डायरेक्टर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने विद्यालय की ओर से प्राप्त किया।
इसी समारोह में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन बेस्ट होलिस्टिक स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से यह सम्मान भी प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने ग्रहण किया। दोहरी उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सम्मान केवल संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समस्त विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय में शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक, रचनात्मक, सामाजिक, भावनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास पर निरंतर जोर दिया जाता है। विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों, सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने वाले प्रयासों के माध्यम से उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी समग्र दृष्टिकोण और शिक्षा में निरंतर नवाचार को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। वहीं प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने इस उपलब्धि को विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी की मेहनत का परिणाम बताया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर की इस दोहरी उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय से जुड़े अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने प्रबंधन, प्रधानाचार्या, शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
शिक्षा में उत्कृष्टता और संस्कार ही हमारा संकल्प : प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी
कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने कहा लखनऊ में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉनक्लेव में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन बेस्ट होलिस्टिक स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया जाना हमारे लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान विद्यालय की पूरी टीम की निरंतर मेहनत, निष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील, आत्मविश्वासी, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, खेल, कला और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त कर कहा यह सम्मान हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। हमारा संकल्प है कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित करता रहे।
सम्मान हमारी पूरी टीम के समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम: रिशिता सक्सेना अग्रवाल
कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। विद्यालय की प्रबन्ध निदेशक रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉनक्लेव में मुझे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल डायरेक्टर्स अवार्ड तथा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन बेस्ट होलिस्टिक स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया जाना हमारे लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान मेरे व्यक्तिगत प्रयास का नहीं, बल्कि विद्यालय की पूरी टीम की निरंतर मेहनत, निष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। कहा हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील, आत्मविश्वासी, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है। इसके लिए विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, रचनात्मकता, खेल और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी, समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा यह सम्मान हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। हमारा प्रयास रहेगा कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित करता रहे।





