स्वच्छता चौपाल महापौर दीपक बाली की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली की परिचायक: खिलेंद्र चौधरी

रॉयल इनक्लेव में नगर निगम की पहल, नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। स्वच्छ काशीपुर के निर्माण और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम काशीपुर की ओर से महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर 13 स्थित रॉयल इनक्लेव, कलश मंडप रोड पर स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने स्वच्छता चौपाल को महापौर दीपक बाली की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचायक बताते हुए नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करना और लोगों को अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा। इस दौरान नागरिकों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वच्छता चौपाल जैसी पहल से नागरिकों और नगर निगम के बीच समन्वय मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। महापौर और नगर निगम के प्रयास तभी प्रभावी होंगे, जब आमजन भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं पार्षद गुंजन प्रजापति ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा और रॉयल इनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कौशल उपस्थित रहे। नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम ने नागरिकों को सफाई व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। चौपाल के माध्यम से ‘मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी, स्वच्छ काशीपुर, हमारी भागीदारी’ का संदेश देते हुए स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, मंडल महामंत्री अशोक सैनी, राजेंद्र सिंह, सीमा काम्बोज, सतीश मसीह, सोनिया चावला, नेहा अग्रवाल, कीर्ति सिंह, मनीषा लोहिया, शमा ढींगरा और एसआई गणेश ध्यानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

👁 1,032 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *