कॉलेज प्रबंधन द्वारा नवागुंतक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया

जसपुर। स्वामी विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में बीते दिन नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए ‘ओथ टेकिंग सेरेमनी’ (शपथ ग्रहण समारोह) और ‘फ्रेशर पार्टी’ का भव्य व रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि आदेश चौहान (विधायक, जसपुर), मनोज पाल (जिला अध्यक्ष, भाजपा काशीपुर), अनूप कौर (ब्लॉक प्रमुख, जसपुर) और खिलेंद्र चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
शपथ ग्रहण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सर्वप्रथम नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने दीप हाथ में लेकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ दोहराई और चिकित्सा क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करने का प्रण लिया। इसके बाद आयोजित ‘फ्रेशर पार्टी’ में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मार्गदर्शन और संबोधन
चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नर्सिंग का पेशा समर्पण और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए अनुशासन और निरंतर सीखने की ललक बनाए रखने पर जोर दिया।
प्राचार्य विजय कुमार चतुर्वेदी ने छात्रों को चिकित्सा जगत की चुनौतियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान कमलेश सिंह अधिकारी, वाणी सिंह, प्रज्ञा चौहान, अर्पित शर्मा ,मानसी राजपूत, नेहा, भावना, आकांक्षा अधिकारी सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
