समर स्टडी हॉल विद्यालय में वंडर ब्रेन द्वारा पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन

 

विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह ने वंडर ब्रेन टीम का आभार व्यक्त किया

कशीपुर।  कुंडेश्वरी स्थित समर स्टडी हॉल विद्यालय में सोमवार को वंडर ब्रेन के तत्वावधान में एक पेरेंटिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित करना रहा। यह कार्यक्रम वंडर ब्रेन टीम के प्रभारी श्री वरुण पांडे की दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया,जिसे उपस्थित अभिभावकों ने सराहा। इन प्रस्तुतियों ने यह दर्शाया कि बच्चों के भावनात्मक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में सकारात्मक मार्गदर्शन कितना आवश्यक है। विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह ने वंडर ब्रेन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास में विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह ने भी अभिभावकों से संवाद किया तथा उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के सहज और सार्थक उत्तर दिए। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की रुचियों, क्षमताओं और मानसिक आवश्यकताओं को समझने पर विशेष बल दिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेने वाले विद्यार्थियों को वंडर ब्रेन की ओर से मेडल व प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में  विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने वंडर ब्रेन  टीम व अभिभावकों को धन्यवाद दिया। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण एवं भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की अपेक्षा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *