मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चार जरूरतमंदों को मिली एक लाख रुपये की सहायता

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने वितरित किए चेक, आर्थिक संकट में हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सोमवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल एक लाख रुपये की सहायता राशि के चार चेक जरूरतमंद लाभार्थियों को वितरित किए। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के समय सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का काम करती है। विधायक चीमा ने बताया कि बांसखेड़ा खुर्द निवासी रघुवीर को 25 हजार रुपये, साईंधाम कॉलोनी निवासी पूनम शर्मा को पुत्री के विवाह मद में 20 हजार रुपये, गीता कॉलोनी निवासी ममता को आजीविका मद में 30 हजार रुपये तथा मोहल्ला थानासाविक निवासी राहुल यादव को अग्निकांड मद में 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

👁 938 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *