रंगोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, नगर विकास में सहयोग के लिए जताया आभार

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। नगर निगम सभागार में आयोजित होली के रंगोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम (केडीएफ) के 40 सदस्यों ने उनके स्टेडियम पहुँचने पर पारंपरिक उत्तराखण्डी टोपी धारण कर भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया। केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्यमंत्री को तिलक अर्पित कर पारंपरिक पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगरवासियों की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर काशीपुर के विकास कार्यों में नगर निगम एवं मेयर को प्रदान किए जा रहे उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। अपने संबोधन में केडीएफ पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तीव्र विकास की दिशा में अग्रसर है। काशीपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में राज्य सरकार की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए मेयर दीपक बाली, राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और होली की उमंग से सराबोर रहा। डॉ. एस.पी. गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सुशील बंसल, कुलभूषण गर्ग, डॉ. के.के. अग्रवाल, डॉ. तरुण सोलंकी, शरत गोयल, अपूर्व जिंदल, गोपाल अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, चक्रेश जैन, राकेश गुप्ता, सर्वेश यादव, डॉ. योगराज सिंह, विजय जिंदल, राजेंद्र अग्रवाल, राजवीर सिंह खोकर, डॉ. राहुल सिंघल सहित कुल 40 ट्रस्टीगण उपस्थित रहे।
अंत में केडीएफ ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए काशीपुर के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहयोग का संकल्प दोहराया।
