जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल काशीपुर की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

देहरादून में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव में ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2026’ से नवाजा

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। राजधानी देहरादून स्थित द गेटवे होटल सभागार में शनिवार को आयोजित एक भव्य समारोह में शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ब्रेनवंडर्स एआई द्वारा संचालित “एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव” के तहत आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से शिक्षाविदों ने भाग लिया। इस अवसर पर जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल काशीपुर की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण और प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान और विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान मधुमिता बनर्जी ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से “फ्यूचर-रेडी स्कूल लीडर अवॉर्ड” भी प्राप्त किया। यह सम्मान स्कूल के आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण, तकनीकी नवाचार और भविष्य उन्मुख शैक्षिक वातावरण के निर्माण के लिए दिया गया। अपने संबोधन में मधुमिता बनर्जी ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उनकी इस उपलब्धि से काशीपुर ही नहीं, पूरे उत्तराखंड के शिक्षा जगत में गर्व और उत्साह का माहौल है। प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधन निदेशक आकर्ष अग्रवाल, सह- प्रबन्ध निदेशिका रिशिता सक्सेना अगवाल समेत विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *