नैनी पेपर्स ने नगर निगम को उपलब्ध कराए 50 लाख के 10 ई-रिक्शा टिपर व 19 ई-ट्रॉली कार्ट

संकरी गलियों तक कचरा संग्रहण होगा आसान, ‘गली यान’ तकनीक से स्वच्छता अभियान को मिलेगी नई गति

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)।  नैनी पेपर्स लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत करीब 50 लाख रुपये की लागत से 10 ई-रिक्शा टिपर तथा 19 ई-ट्रॉली कार्ट नगर निगम को उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों का लोकार्पण नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। ई-रिक्शा टिपर चार अलग-अलग खंडों (गीला, सूखा, सेनेटरी एवं प्लास्टिक कचरा) में कचरा पृथक्करण की सुविधा से लैस हैं, जबकि ई-ट्रॉली कार्ट विशेष रूप से शहर की संकरी गलियों में कचरा संग्रहण के लिए तैयार किए गए हैं। महापौर दीपक बाली ने बताया कि ‘गली यान’ नामक इन ई-ट्रॉली कार्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें चालक की सीट घूमने की व्यवस्था है, जिससे वाहन को रिवर्स करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे तंग गलियों में भी आसानी से संचालन संभव होगा और घर-घर से कचरा उठान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है और इस दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। महापौर ने नैनी पेपर्स परिवार के सहयोग के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नैनी पेपर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल ने कहा कि शहर के विकास और स्वच्छता के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है तथा कंपनी आगे भी नगर निगम के साथ खड़ी रहेगी। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन आधुनिक वाहनों से कचरा प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। यह पहल काशीपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार द्वारा किया गया और प्रस्तुतीकरण शाव्यासं एग्रोनिक्स कंपनी के डायरेक्टर शशांत विजय द्वारा किया गया नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नैनी परिवार सहित सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, मुक्ता सिंह, उद्यमी देवेंद्र कुमार जिंदल, अनुराग अग्रवाल, अनुज सेठ, अनिल डाबर, हरिओम अग्रवाल, विकास जिंदल, पंकज टंडन, गोड सभा अध्यक्ष अनिल शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रकाश नेगी, विकास अग्रवाल, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विवेक सिंह, मयंक अग्रवाल, विजय कुमार जिंदल, मोहन बिष्ट, मंजू यादव, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सुखविंदर सिंह, केवल कृष्ण छाबड़ा, मुकेश चावला, मनीष चावला, राजकुमार यादव, अमन बाली, राजीव घई, चक्रेश जैन, रेखा जिंदल, अभिषेक गोयल, ऋचा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अवनीश चौहान, कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, मुकेश पाहवा, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, योगेश कुमार बिश्नोई, शिक्षाविद शेष कुमार सितारा, एवं जेपी अग्रवाल, पार्षद वैशाली गुप्ता, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी, अनिता कंबोज, विजय बॉबी, मोनीष, आशी, जयदीप ढोंडियाल, अनूप प्रताप, सादिक हुसैन, कुलदीप शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश सैनी, गुंजन प्रजापति, राशिद फारूकी, मनोज जग्गा, सोनू सिंह, सीमा सागर, शशांक सिंह, प्रियंका अग्रवाल, कविता यादव सहित नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, उद्यमी नगर निगम आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार, शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब, नगर व क्षेत्र की तमाम समाज सेवी संस्थाओं पार्षदगण, महापौर, नगर आयुक्त, जनप्रतिनिधि
सहित नगर निगम कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *