अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जयंती पर किया हवन-पूजन

शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर वरिष्ठजनों व दंपति का किया सम्मान

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत की महानगर इकाई द्वारा भगवान भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर साई धाम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं ने हवन में आहुतियां अर्पित कर भगवान परशुराम जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया, माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्राह्मण दंपति सुनील मिश्रा एवं रजनी मिश्रा को उनके 40वें वैवाहिक वर्षगांठ पर महासभा के महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सम्मान पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा दो वरिष्ठ ब्राह्मण पंडित सुखवीर सिंह शर्मा, वेद प्रकाश विद्यार्थी तथा मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री को सम्मान पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर, जिला, प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश संरक्षक वेद प्रकाश विद्यार्थी, महामंत्री संजय शर्मा, सचिव शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, संगठन मंत्री मोहित गौड़, प्रचार मंत्री पवन चतुर्वेदी, शरद विश्नोई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *