देहरादून में जुटे देशभर के विशेषज्ञ, बाल स्वास्थ्य के उज्ज्वल भविष्य पर मंथन
देहरादून / काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। देहरादून स्थित ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट में आयोजित इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन (आईएपी) उत्तराखंड पेडिकॉन-2026 का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सम्मेलन का नेतृत्व आईएपी उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोता एवं सचिव डॉ. राकेश कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ. शांतनु शुभम सयुक्त रूप से किया। आयोजन की सफलता में डॉ. सहोता के दूरदर्शी, नवाचारी एवं समावेशी नेतृत्व की सर्वत्र सराहना की गई। सम्मेलन में देश के प्रमुख विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लाउड नाइन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. किशोर कुमार, पीडियाट्रिक्स हीमैटो ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पायल मल्होत्रा और पीडियाट्रिक्स कोर्डियोलॉजिस्ट डॉ. जय रेलन सहित अनेक विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।

इसके अतिरिक्त डॉ. अशोक देओरारी, डॉ. अल्पा गुप्ता, डॉ. हंस वैष, डॉ. रितु रखोलिया एवं डॉ. गौरव मुखीजा समेत कई राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिक सत्र, पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुतियां तथा विशेषज्ञ पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं, जिससे प्रतिभागियों को नवीनतम शोध एवं क्लिनिकल अपडेट्स की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। सम्मेलन से पूर्व चार प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इनमें-एनआरपी (नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम), पीओसीयूएस (प्वाइंट-ऑफ-केयर अल्ट्रासाउंड), नर्सिंग हेतु क्रिटिकल केयर, वेंटिलेशन वर्कशॉप शामिल रहीं। आयोजन समिति ने सभी फैकल्टी, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के बाल चिकित्सा इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। देवभूमि में चिकित्सा उत्कृष्टता का यह संगम बाल स्वास्थ्य के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम माना गया।
गाला नाइट एवं अवॉर्ड समारोह में चिकित्सकों का सम्मान,

काशीपुर के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन सूद कम्युनिटी इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित
देहरादून (काशीपुर वार्ता)। गाला नाइट एवं अवॉर्ड समारोह में बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इ
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – डॉ. डी.एस. रावत, डॉ. सुधीर चौधरी, डॉ. विपिन वैष।
देवभूमि पीडियाट्रिक एक्सीलेंस अवॉर्ड – डॉ. अशोक देओरारी, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. गिरीश गुप्ता।अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड – डॉ. रितु रखोलिया, डॉ. शांतनु शुभम, डॉ. एन.के. भट्ट, डॉ. राकेश कुमार।
क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड – डॉ. अरुण कुमार, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, डॉ. उत्कर्ष शर्मा।यंग अचीवर अवॉर्ड – डॉ. विशाल कौशिक, डॉ. अंजुल श्रीमाली।
कम्युनिटी इम्पैक्ट अवॉर्ड – डॉ. आशंक ऐरन, डॉ. आलोक सेमवाल, डॉ. विपिन सूद, डॉ. रवि अदलखा।
वूमेन लीडरशिप इन पीडियाट्रिक्स अवॉर्ड – डॉ. गीता खन्ना, डॉ. अल्पा गुप्ता, डॉ. बिंदु अग्रवाल।
अवॉर्ड नाइट में डॉ. रवि सहोता ने मचाया धमाल
ददेहरादून/ कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। ग्राफिक एरा में आयोजित आईएपी उत्तराखंड पेडिकॉन-2026 की अवॉर्ड नाइट में आईपीए उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोता ने अपने शानदार अंदाज़ और जोशीले प्रस्तुतीकरण से समां बांध दिया। उत्साह, ऊर्जा और उमंग से भरपूर इस यादगार पल ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
देखिए, डॉ. रवि सहोता की धूम मचाती यह खास झलक
