छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारियां, शपथ लेकर निभाने का लिया संकल्प
काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में भव्य इन्वेस्टर सेरेमनी का आयोजन किया गया। गरिमामयी वातावरण में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें विद्यालय के अनुशासन और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी उर्वशी बाली द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, अनुशासन और गौरव के वातावरण से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक, नैतिक और नेतृत्व संबंधी गुणों में भी सशक्त बनाना रहा, ताकि वे आने वाले समय में जिम्मेदार नागरिक बन सकें। विद्यालय प्रशासन द्वारा नई छात्र परिषद (स्टूडेंट कैबिनेट) की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। सीनियर हेड बॉय के रूप में आदित्य कृष्ण वर्मा तथा सीनियर हेड गर्ल के रूप में भूमिका चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जूनियर हेड बॉय देव राजपूत और जूनियर हेड गर्ल प्रनिका अग्रवाल को नियुक्त किया गया। विद्यालय की खेल गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए सीनियर स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय के रूप में मोहम्मद अली अब्बास तथा सीनियर स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल के रूप में नविका चौहान को चुना गया। जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय रेयांश चंद्रा और जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल लीजा भारती को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सीनियर स्पोर्ट्स कैप्टन (विशेष) के रूप में गोरांश उपाध्याय, सीनियर वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में अफीफा, जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में मानिक तथा जूनियर वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में माही नूर को चयनित किया गया। विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सीनियर डिसिप्लिन इंचार्ज शौर्य सिंह बिष्ट, जूनियर डिसिप्लिन इंचार्ज भव्या जोशी, सीनियर वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणत जैन तथा जूनियर वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज आयेजा जिशान को जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय में सह-पाठयक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सीनियर को-करिकुलर इंचार्ज के रूप में रिद्धि चौहान तथा जूनियर को-करिकुलर इंचार्ज के रूप में आरुषि रावत को चुना गया। स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार संबंधी जिम्मेदारी सीनियर फर्स्ट एड इंचार्ज सागर पांडे और जूनियर फर्स्ट एड इंचार्ज शिवांश अग्रवाल को सौंपी गई। रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सीनियर आर्ट एंड क्राफ्ट इंचार्ज तनिष्का सिंह तथा जूनियर आर्ट एंड क्राफ्ट इंचार्ज रितिका को नियुक्त किया गया। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें अचीवर हाउस, इनोवेटर हाउस, मोटिवेटर हाउस और प्रोग्रेसर हाउस में विभाजित किया। प्रत्येक हाउस में छात्र-छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपकर उनमें टीम भावना और संगठन क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया।

अचीवर हाउस में सीनियर हाउस इंचार्ज काव्य चौहान, जूनियर हाउस इंचार्ज आरुषी भारद्वाज तथा जूनियर वाइस हाउस इंचार्ज अन्वीका सिंह को जिम्मेदारी दी गई। इनोवेटर हाउस में अवलीन सिद्दीकी, आरोही नेगी, कायरा शर्मा और कृतिका को विभिन्न पद सौंपे गए। मोटिवेटर हाउस में अनन्या घनसेला, इशिता शर्मा, वैष्णवी भटनागर और सोमेंद्र सोनी को चयनित किया गया, जबकि प्रोग्रेसर हाउस में आरोही अरोरा, भव्या चौहान, नैना और राधिका सोनी को दायित्व प्रदान किए गए।
विद्यालय द्वारा प्रत्येक हाउस में प्रीफेक्ट्स की भी नियुक्ति की गई, जिनकी जिम्मेदारी अनुशासन बनाए रखने और गतिविधियों के संचालन में सहयोग करना होगा। विद्यालय ने विद्यार्थियों की बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न क्लबों का गठन भी किया। सीनियर इंग्लिश क्लब के इंचार्ज नयनी माहेश्वरी तथा जूनियर इंग्लिश क्लब की इंचार्ज हबीबा को बनाया गया। सीनियर मैथ्स क्लब के लिए अनवी चतुर्वेदी और समरजीत सिंह तथा जूनियर मैथ्स क्लब के लिए यशिका को जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार सीनियर साइंस क्लब के इंचार्ज मोहम्मद अजहर जाबेद, जूनियर साइंस क्लब की इंचार्ज दिव्यांशी तथा जीके क्लब के सीनियर इंचार्ज गर्व चौहान और जूनियर इंचार्ज मन्नत गर्ग को नियुक्त किया गया।
कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की दिलाई गई शपथ

काशीपुर। (काशीपुर वार्ता)। कार्यक्रम के समापन पर सभी चयनित छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने विद्यालय के नियमों का पालन करने तथा प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया। मास्टर इंटरनेशनल स्कूल का यह इन्वेस्टर सेरेमनी कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। विद्यालय द्वारा आयोजित इस सफल कार्यक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और नेतृत्व निर्माण को भी समान महत्व देती है।
माता-पिता का सम्मान जीवन की सबसे बड़ी सीख : उर्वशी बाली

मुख्य अतिथि उर्वशी बाली ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और उनके मार्गदर्शन का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के पास माता-पिता का साथ नहीं होता, उन्हें जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए परिवार का सम्मान करना प्रत्येक बच्चे का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यालय के सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानाचार्या दीपिका ने अतिथियों का जताया आभार

विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे अपने पदों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
यही छात्र भविष्य के नेता हैं : डॉ. गौरव गर्ग
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. गौरव गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि यही छात्र भविष्य के नेता हैं और विद्यालय उन्हें सही दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।



