काशीपुर के सुप्रसिद्ध मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में 12वें समर कैंप का भव्य समापन

बच्चों ने नृत्य, संगीत, कला और रचनात्मक गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानि

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। शहर के प्रतिष्ठित मास्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 12वें समर कैंप का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लगभग दस दिनों तक चले इस विशेष समर कैंप में बच्चों ने मनोरंजन, शिक्षा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। समापन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा से सराबोर नजर आया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को रचनात्मक एवं उपयोगी बनाना था, ताकि वे खेल-खेल में नई-नई चीजें सीखने के साथ अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें। कैंप में तीन वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने हुनर को निखारा।

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए डांस, म्यूजिक, कलर्स रिओट, फन ड्राइंग, अबेकस क्लास, ओरिगामी, होमवर्क कम्पलीशन, फायरलेस कुकिंग, इंग्लिश कन्वर्सेशन, स्प्लेश पूल, योगा, एरोबिक्स, आउटडोर विजिट तथा हैंडराइटिंग जैसी अनेक ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डांस और म्यूजिक गतिविधियां बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बच्चों ने विभिन्न गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, वहीं संगीत सत्रों में गायन की बारीकियां सीखते हुए अपनी कला को निखारा। फन ड्राइंग और कलर्स रिओट गतिविधियों ने बच्चों की कल्पनाशक्ति को नई उड़ान दी, जबकि अबेकस क्लास ने गणितीय दक्षता और मानसिक गणना की क्षमता को विकसित किया।
ओरिगामी गतिविधि में बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों से आकर्षक आकृतियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फायरलेस कुकिंग सत्र में बच्चों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सीखा। इंग्लिश कन्वर्सेशन क्लास ने बच्चों के भाषा कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। योगा और एरोबिक्स सत्रों ने उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया, जबकि स्प्लेश पूल और आउटडोर विजिट ने भरपूर मनोरंजन प्रदान किया।

समर कैंप के अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। डांस प्रतियोगिता को सीनियर और जूनियर वर्गों में आयोजित किया गया। सीनियर वर्ग में रिया ने प्रथम तथा ताशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नविका ने प्रथम और निवेदिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। म्यूजिक प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में स्पर्श प्रथम एवं रिया द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि जूनियर वर्ग में युवराज ने प्रथम और सानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बच्चों की मधुर प्रस्तुतियों को निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा। समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित समर कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. गौरव गर्ग, प्रबंधिका शिल्पी गर्ग, प्रधानाचार्या दीपिका अग्रवाल तथा समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हर्ष, उत्साह और यादगार पलों के बीच संपन्न हुआ यह समापन समारोह बच्चों और अभिभावकों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। 12वें समर कैंप ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि मास्टर इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों के शैक्षिक, रचनात्मक और नैतिक विकास के लिए निरंतर समर्पित है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित पिज्जा पार्टी का लुफ्त उठाया। सभी बच्चों ने पिज्जा पार्टी के शानदार आयोजन पर विद्यालय प्रबन्धन का आभार जताया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि समर कैंप केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान बच्चों ने नई मित्रताएं बनाई, नए कौशल सीखे और अपने आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके।

 

👁 296 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *