बाजपुर रोड स्थित अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, संचालक समेत 21 लोग दबोचे

कैफे संचालक आसिफ संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। जनपद में अवैध गतिविधियों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित मून साइन कैफे हुक्का बार पर छापेमारी कर संचालक समेत 21 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से हुक्के और अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम ने बाजपुर रोड स्थित मून साइन कैफे हुक्का बार में छापेमारी की गई। पुलिस का कहना है कि मौके पर कई लोग हुक्का पीते हुए तथा शोर-शराबा करते मिले। जांच के दौरान कैफे संचालक आसिफ पुत्र शेरखान संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया, जबकि हुक्का पीकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में अंकित (जसपुर), फैज (कटोराताल), सवान (अल्लीखां), अमन (बैलजुड़ी), अरशान (अल्लीखां), सैजल (किला मोहल्ला), सादवान (अल्लीखां), सभान (अल्लीखां), अब्दुल अहद (काशीपुर), निजाम (बरखेड़ा पांडे), उवेश (कटोराताल), रेहान (अल्लीखां), नजाकत अली (मालधन), गुरजीत सिंह (मालधन), शराफत अली (मालधन), अरबाज (काजीबाग), फाजिल (कविनगर), अरहान (रामनगर), राहुल (महेशपुरा), रहीम (सरवरखेड़ा) व संचालक आसिफ समेत 21 लोगो को पकड़ा गया। पुलिस ने हुक्का बार से बरामद हुक्के एवं अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी हेम तिवारी, चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी, उपनिरीक्षक कंचन पडलिया, कानि आदेश कुमार, कानि गजेंद्र गिरी, कानि महेश राम, कानि आनंद सिंह और कानि चेतन शामिल रहे।

👁 1,015 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *