कशीपुर के होली एंजेल पब्लिक स्कूल की बेटियों ने रचा खेल इतिहास

खेल महाकुंभ में खो-खो टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, विधानसभा स्तर के लिए किया क्वालीफाई

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजल पब्लिक स्कूल (HAPS), काशीपुर के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का अवसर है कि विद्यालय की प्रतिभाशाली बालिका खो-खो टीम ने खेल महाकुंभ के न्याय पंचायत स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विधानसभा स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। बालिकाओं की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही, विद्यालय के खेल विभाग के उत्कृष्ट विभागाध्यक्ष (एचओडी) राहुल सर के अथक प्रयासों एवं मार्गदर्शन ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने चेयरमैन अमित सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उनके निरंतर प्रोत्साहन, प्रेरणा और आशीर्वाद से विद्यार्थियों में उत्कृष्टता की ओर बढ़ने तथा विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आत्मविश्वास विकसित होता है। “विजय केवल खेल जीतने का नाम नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और टीम भावना की शानदार परिणति है।” “चैंपियन केवल जीत से नहीं बनते; वे समर्पण, अनुशासन, टीमवर्क और कभी हार न मानने के जज़्बे से बनते हैं।”

विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने दी बधाई और शुभकामनाएं

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने खेल महाकुंभ के न्याय पंचायत स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की बालिका टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, लगन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष करने की भावना भी विकसित करते हैं। बालिका टीम ने अपनी प्रतिभा और निरंतर अभ्यास के बल पर विधानसभा स्तर के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने खेल विभागाध्यक्ष राहुल सर, प्रशिक्षकों एवं समस्त खेल विभाग के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारी होनहार खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का नया इतिहास रचेंगी। होली एंजेल पब्लिक स्कूल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्टता की पहचान है।

खेल प्रतिभा ही सफलता की सच्ची पहचान : चेयरमैन अमित सिंह

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अमित सिंह ने कहा बालिका खो-खो टीम द्वारा खेल महाकुंभ के न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विधानसभा स्तर के लिए क्वालीफाई करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने सभी होनहार खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा यह सफलता हमारी बेटियों की मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प, टीम भावना और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षकों, खेल विभागाध्यक्ष राहुल सर तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा मेरा विश्वास है कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। हमारी बेटियाँ विधानसभा स्तर पर भी पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा मेरी शुभकामना है कि हमारी बेटियाँ निरंतर आगे बढ़ें और अपने खेल कौशल से नई ऊँचाइयाँ हासिल करें।

 

👁 1,292 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *