केजीसीसीआई की नई कार्यकारिणी का गठन, विनीत कुमार संगल बने अध्यक्ष

38वीं वार्षिक आम सभा में उद्योगों की समस्याओं के समाधान, बेहतर कनेक्टिविटी और रुके प्रोत्साहन दावों के भुगतान को प्राथमिकता देने का संकल्प

 

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। कुमायूँ-गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की 38वीं वार्षिक आम सभा आज गुरुवार को चैम्बर हाउस में आयोजित की गई। सभा में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। निर्वाचन में विनीत कुमार संगल अध्यक्ष, रमेश कुमार मिड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित बंसल कोषाध्यक्ष तथा अश्वनी छाबड़ा महासचिव निर्वाचित हुए। इनके साथ नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भास्कर शर्मा, बीवी श्रीधर, संजय सिंह, नरेश कुमार घई, संजय कुमार अदलखा, विवुध रावल, आलोक कुमार गोयल, दुर्गेश मोहन, विनीत कुमार, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार अग्रवाल एवं सुशील कुमार तुल्स्यान सहित अन्य सदस्य कार्यकारिणी में चुने गए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव नितिन अग्रवाल ने किया।

निवर्तमान अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 के दौरान चैम्बर की उपलब्धियों और गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पूर्व अध्यक्षों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि चैम्बर ने इस वर्ष भी औद्योगिक हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई तथा संगठन के विस्तार के उद्देश्य से देहरादून में गढ़वाल जोन की स्थापना कर सदस्यता अभियान को नई गति दी है। वहीं कोषाध्यक्ष अंकित बंसल ने वर्षभर का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने कहा कि उद्योगों की लंबित समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने रेल एवं सड़क संपर्क मजबूत करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा उद्योगों के रुके हुए प्रोत्साहन दावों का भुगतान कराने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चैम्बर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी उद्यमियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। सभा को पूर्व अध्यक्ष विकास जिंदल, विजय कुमार जिंदल, आर.के. गुप्ता, शरत गोयल, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, अनूप सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने उद्योगों की चुनौतियों, सिंगल विंडो सिस्टम में सुधार तथा औद्योगिक विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों एवं चैम्बर सदस्यों ने भाग लेकर नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

केजीसीसीआई की आम सभा में उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने बढ़ाई शोभा

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। चैम्बर की वार्षिक आम सभा में चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार जिंदल, विकास जिंदल, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, विशाल गर्ग, पुनीत सिंघल, राजेश कुमार सिंह, अनूप सिंह, विक्रांत चौधरी, अमित गर्ग, एस.ए. सिद्दीकी, बाँके बिहारी गोयंका, आनंद द्विवेदी, मुनेश बंसल, तनुज अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मान सिंह, के.पी. सिंह, निखिल गावा, डॉ. विजय कुमार चौहान, आर.वी. नायडू, जितेन्द्र गहतोड़ी, आर.के. गुप्ता, गौतम गुलाटी, राम दत्त भट्ट, राजेश यादव, संजीव तोमर, विनीत सरन, आकर्ष वर्मा, अक्षत मिड्ढा, संजीव कुमार, अरविन्द सिंह, अश्वनी छाबड़ा, वी.के. पंत, अभिषेक अग्रवाल, सुब्रत मंडल, आयुष अग्रवाल, अर्पित सिंघल, संजय अग्रवाल, संजीव कुमार सिंह, राजीव जिंदल, संजीव जिंदल, आलोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अवनीश कुमार, दिनेश शर्मा, मनमोहन भारद्वाज, वेदांश जिंदल, अभिनव अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, बी.पी. गोयल, विनोद नारंग, अंकुर, अमित जिंदल, अमित बुधलाकोटि, मुकेश गौड़, मोहित देव, निखिल अग्रवाल, दीपक कुमार आर्य, विकास सिंह, प्रवीण कुमार तिवारी, शलभ अग्रवाल, संजीव शर्मा, सुधांशु जिंदल, रितेश अग्रवाल, तरुण बंसल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं चैम्बर सदस्य उपस्थित रहे।

 

👁 1,189 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *