नीलकंठ श्रावण कांवड़ मेला-2026 का शुभारंभ, एसएसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस बल को किया ब्रीफ


लक्ष्मणझूला : श्री नीलकंठ श्रावण मास कांवड़ मेला के शुभारम्भ पर आज 28 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा मेला ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग ली गई। ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए पूर्ण समर्पण, सजगता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्धारित यातायात प्लान के अनुरूप वाहनों का संचालन सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी आकस्मिक अथवा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्मिकों को समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन तकनीक के माध्यम से 24 घंटे सतत निगरानी की रखी जाएगी। 

संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे कंट्रोल रूम से प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध अथवा अवांछनीय गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करें। इसके अतिरिक्त मेला कंट्रोल रूम को संचार व्यवस्था का केंद्रीय केन्द्र बनाते हुए 24×7 सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति, यातायात दबाव, भीड़ नियंत्रण अथवा सुरक्षा संबंधी चुनौती का तत्काल समाधान किया जा सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर, उप सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी जोधराम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला,उप जिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तपेश कुमार, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई, पुलिस उपाधीक्षक अन्ना राम आर्या, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र खाती भी उपस्थित रहे। 

कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद एवं बहुस्तरीय बनाने हेतु जनपद एवं बाहरी जनपदों से प्राप्त पुलिस, पीएसी, होमगार्ड एवं पीआरडी सहित कुल 1200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न 02 जोन व 24 सेक्टर एवं संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया है।

 

कांवड़ मेले में नियुक्त कुल पुलिस बल

अपर पुलिस अधीक्षक-02,  क्षेत्राधिकारी-05,  निरीक्षक-16 

उ0नि0/अपर उ0नि0-85,   महिला उ0नि0-13 ,  हे0कान्स/का0-315 ,  महिला हे0का0/का0- 30,  होमगार्ड-140 ,  पी.आर.डी.-135

SDRF-02 टीम,   PAC- 01 कंपनी व 02 प्लाटून (150 जवान),   पैरा मिलिट्री-01 प्लाटून,  

      ATS (एण्टी टेररिस्ट स्क्वॉड)-01 टीम,  200 रिक्रूट आरक्षी ।



Source link

👁 924 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *