मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का रहा दबदबा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के महोत्सव में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया विद्यालय का मान

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में आयोजित महोत्सव में काशीपुर के मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने माइंड मास्टर, मैथ्स मास्टर, पिकलबॉल, 3D कैनवास प्रतियोगिता और कैरम जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। माइंड मास्टर प्रतियोगिता के कक्षा 4 एवं 5 वर्ग में शिवांश तिवारी ने द्वितीय तथा सौभाग्य चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 8 वर्ग में अन्वी चतुर्वेदी ने प्रथम और नविका चौहान ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
मैथ्स मास्टर प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 4 एवं 5 वर्ग में सौभाग्य चतुर्वेदी, शिवांश तिवारी और देवयान चौधरी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 8 वर्ग में नविका चौहान, अन्वी चतुर्वेदी और शौर्य सिंह बिष्ट की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 पिकलबॉल डबल्स प्रतियोगिता में आदित्य कृष्ण वर्मा और सिद्धार्थ की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सिंगल्स प्रतियोगिता में आदित्य कृष्ण वर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर – 14 कैरम प्रतियोगिता में तनिष्का रावत ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
कला के क्षेत्र में कक्षा 6 से 8 वर्ग की 3D कैनवास प्रतियोगिता में अलीश्बा फातिमा खान नेअपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। विधार्थियो की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास, लगन और आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास, बौद्धिक क्षमता तथा खेल भावना को बढ़ावा देती हैं।

खेल, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय की कार्यप्रणाली का परिणाम

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधिका शिल्पी गर्ग एवं प्रधानाचार्य डॉ. गौरव गर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मास्टर इंटरनेशनल स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, कला और बौद्धिक क्षमताओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना है।

👁 532 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *