उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार पद पर स्थानांतरण होने पर फूल-माला, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। न्यायालय में पॉक्सो न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे न्यायिक अधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव का उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार पद पर स्थानांतरण होने पर काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रितेश कुमार श्रीवास्तव को फूल-माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी के रूप में उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरजेश खुलवे ने की, जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी के स्थानांतरण पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समारोह में प्रथम अपर जिला जज मनोज गार्बियाल, द्वितीय अपर जिला जज उदय प्रताप सिंह तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूनम तोड़ी, सृष्टि बनियाल और आयशा परवीन सहित अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र नौटियाल, ऑडिटर गौरव महलोत्रा और पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति सहित कार्यकारिणी सदस्य पंकूल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, कैलाश कुमार, केदार सिंह और प्रीति शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अवधेश चौबे, इंदर सिंह, उमेश जोशी और कश्मीर सिंह तथा पूर्व सचिव निपेंद्र चौधरी समेत अब्दुल सलीम, प्रदीप चौहान, नीरज चौहान, मोहम्मद वकील सिद्दीकी, सनत पैगीया, हरजीत सिंह, भास्कर त्यागी और पराग नेगी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।




