न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट में पुलिस टीम द्वारा 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी बनाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय जे०एम० प्रथम श्रेणी श्रीनगर, द्वारा निर्गत जारी वारंट वाद सं०- 89/24, धारा 380/411 भादवि, से संबंधित वारण्टी अभियुक्त प्रदीप, निवासी कर्णप्रयाग, जिला चमोली को पुलिस टीम द्वारा कर्णप्रयाग  से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

 

नाम-पता वारण्टी

प्रदीप, निवासी कर्णप्रयाग, जिला चमोली



Source link

👁 1,018 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *