देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता


देवप्रयाग। देवप्रयाग क्षेत्र में पौड़ी की ओर डंपिंग जोन के समीप शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, एक किशोर घायल हुआ है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही हैं।

डीसीआर पौड़ी से सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच चलाए गए अभियान में वाहन में कुल सात लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई।

घटना में घायल अरम (16 वर्ष), पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर, हरिद्वार को स्थानीय लोगों ने पहले ही खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था।

रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ ने वाहन से पांच शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49), गुफरान पुत्र अकबर (34), सब्बू पत्नी अफजाल (40), अनामिया पुत्री अफजाल (3) और शादाब पुत्र अफजाल (14) के रूप में हुई।

दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर लापता व्यक्ति की तलाश में सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही है।



Source link

👁 191 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *