जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर में इंटर-स्कूल यूथ पार्लियामेंट 2026 का शानदार आयोजन

16 विद्यालयों के विधार्थियो ने संसदीय बहस में दिखाया तर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास

कशीपुर(कशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर में इंटर-स्कूल यूथ पार्लियामेंट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 16 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा, तर्कपूर्ण बहस और प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। संसद सभा का प्रारम्भ निर्णायक, स्ट्रेटेजी डायरेक्टर,विद्यालय की को-एमडी, प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी और एक्टिवटी को ऑर्डिनेटर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्या मधुमिता ने इस आयोजन का उद्देश्य बताते हुए सभी को शुभकामनायें प्रदान की। यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने और उसे व्यवहारिक रूप से अनुभव करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने विभिन्न विधेयक प्रस्तुत किए, नीतियों पर प्रश्न उठाए, अपने विचारों का प्रभावी ढंग से समर्थन किया तथा विपक्ष के तर्कों का उत्तर देते हुए संसदीय मर्यादाओं का पालन किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, शोध कौशल, नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संचार एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, तार्किकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय सभागार में उपस्थित समस्तजन विद्यार्थियों की मन्त्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति से स्तब्ध रह गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर निर्णायकों सोनिका चौहान और नीलम सिंह द्वारा प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों के प्रदर्शन का न केवल मूल्यांकन किया गयाअपितु उन्होंने उनके जोश और अनुशासन के साथ संसद भवन की कार्य प्रणाली के प्रदर्शन की सराहना की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयी दलों को विद्यालय की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल और प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। समर स्टडी स्कूल को विजेता घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का प्रथम पुरस्कार समर स्टडी हाल की अमोली अग्रवाल को, द्वितीय पुरस्कार संत सरन अग्रवाल, गुरुकुल फॉउंडेशन को और तृतीय पुरस्कार एक ओंकार के अरमान को दिया गया |तीन विशेष प्रशस्ती पुरस्कार तन्मय बिष्ट शिवालिक, अनुज बहुखंडी शिवालिक, गौराँगी भारद्वाज, मारिया असम्पटा को प्रदान किये गए| निर्णायक सदस्यों के अनुसार सभी ने बहुत ही गुणवत्तापूर्ण प्रस्तुति की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उनके अनुसार यह यूथ पार्लियामेंट केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक समृद्ध शैक्षिक अनुभव रहा, जिसने उन्हें जागरूक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

यूथ पार्लियामेंट विद्यार्थियों में नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का सशक्त मंच : रिशिता सक्सेना अग्रवाल

कशीपुर(कशीपुर वार्ता)। विद्यालय की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने इंटर-स्कूल यूथ पार्लियामेंट 2026 के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यूथ पार्लियामेंट विद्यार्थियों को संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ अपने विचारों को तर्कपूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शोध कौशल, आलोचनात्मक चिंतन और प्रभावी संचार जैसे गुण विकसित होते हैं। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा जिस अनुशासन, उत्साह और गंभीरता के साथ संसदीय बहस में प्रतिभाग किया गया, वह सराहनीय है। रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे मंच उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि वे जागरूक, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक बन सकें।

👁 1,405 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *