कशीपुर का ज्ञानार्थी कॉलेज बना बीबीए करने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद

व्यावहारिक शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे बेहतर करियर अवसर: चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, आधुनिक पाठ्यक्रम और बेहतर करियर अवसरों के कारण ज्ञानार्थी कॉलेज काशीपुर क्षेत्र में बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) करने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है। कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे विद्यार्थियों और अभिभावकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहतरोत्र ने बताया कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। बीबीए पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रबंधन, मार्केटिंग, वित्त, मानव संसाधन, उद्यमिता और व्यवसाय संचालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नियमित कक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन, ग्रुप डिस्कशन, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, कार्यशालाओं, सेमिनारों और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होगा।  कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा ने बताया कि ज्ञानार्थी कॉलेज कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से संबद्ध है। कॉलेज में अनुभवी शिक्षकों एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।

कॉलेज के अकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा का कहना है कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बीबीए युवाओं के लिए प्रबंधन एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी उद्देश्य से ज्ञानार्थी कॉलेज विद्यार्थियों को मजबूत अकादमिक आधार के साथ बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यही कारण है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के बीच बीबीए के लिए ज्ञानार्थी कॉलेज तेजी से पसंदीदा शिक्षण संस्थान बन रहा है।

 

👁 1,167 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *