बदरीनाथ के तप्त कुंड में डुबकी लगाते दो बहनों की मौत


गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के महिला तप्त कुंड में शुक्रवार को डुबकी लगाने के दौरान दो सगी बहनें अचानक बेहोश होकर गिर गईं। पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों को तत्काल बाहर निकालकर सीपीआर और प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वर्चुअल थाना पुलिस के अनुसार बदरीनाथ धाम के महिला तप्त कुंड में डुबकी लगाते हुए दो महिलाएं बेहोश हो गई। इस पर कोतवाली बदरीनाथ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों महिलाएं महिला तप्त कुंड के फर्श पर अचेत अवस्था में मिलीं। उनके साथ यात्रा पर आए लोगों ने उनकी पहचान रामू देवी (71) पत्नी अमर निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान और प्रेम देवी (63) पत्नी मदन के रूप में बताई।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार और सीपीआर दिया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय बदरीनाथ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक दोनों महिलाएं सगी बहनें थीं। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 



Source link

👁 165 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *