काशीपुर में सूर्या रोशनी ने पेश किया प्रीमियम फेस्टिव कॉर्पोरेट गिफ्टिंग पोर्टफोलियो

किचन एप्लायंसेज से लेकर स्मार्ट एवं डेकोरेटिव लाइटिंग तक उत्पादों की प्रदर्शनी

कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए बल्क ऑर्डर व कस्टमाइज्ड खरीद पर हुई चर्चा

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। सूर्या रोशनी लिमिटेड की ओर से शनिवार को काशीपुर स्थित प्लांट परिसर में फेस्टिव कॉर्पोरेट गिफ्टिंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों से जुड़े कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों एवं संस्थागत ग्राहकों ने भाग लेकर कंपनी के त्योहारी गिफ्टिंग पोर्टफोलियो की जानकारी ली। इस दौरान कंपनी की ओर से उपयोगिता, गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन पर आधारित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में किचन एप्लायंसेज, पर्सनल कम्फर्ट एवं एयरफ्लो, होम यूटिलिटी तथा स्मार्ट एवं डेकोरेटिव लाइटिंग श्रेणियों के उत्पाद प्रमुख आकर्षण रहे। इनमें मिक्सर ग्राइंडर, इंफ्रारेड कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केतली, आयरन, पोर्टेबल रिचार्जेबल फैन, इंस्टेंट वाटर हीटर, एक्सटेंशन बोर्ड तथा डेकोरेटिव एलईडी लाइटिंग सहित कई उत्पाद शामिल थे।
रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गिफ्टिंग पोर्टफोलियो
कंपनी के अनुसार, फेस्टिव गिफ्टिंग पोर्टफोलियो को ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों, उपयोगिता, सुविधा और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी का उद्देश्य कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ग्राहकों को ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराना है, जो उपहार के साथ-साथ दैनिक उपयोग में भी उपयोगी साबित हों। इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के सीईओ–लाइटिंग एवं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वसु मित्रा पांडे ने कहा कि कॉर्पोरेट गिफ्टिंग केवल उपहार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यावसायिक संबंधों के प्रति सम्मान और उन्हें मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने गिफ्टिंग पोर्टफोलियो में उपयोगिता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी है, ताकि ग्राहकों को विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप विकल्प उपलब्ध हो सकें।
बल्क ऑर्डर और कस्टमाइज्ड खरीद पर भी मंथन
मीट के दौरान कॉर्पोरेट ग्राहकों के साथ बल्क ऑर्डर, कस्टमाइज्ड खरीद, सप्लाई चेन प्रबंधन तथा कॉर्पोरेट ऑर्डर की समयबद्ध पूर्ति जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कंपनी की ओर से ग्राहकों को उत्पादों की विभिन्न श्रेणियों, उपलब्ध विकल्पों और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। कंपनी प्रबन्धन ने बताया कि वह कॉर्पोरेट गिफ्टिंग कारोबार के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र से 300 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पांच दशक से अधिक समय से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है कंपनी

सूर्या रोशनी लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। कंपनी लाइटिंग, वायर, पंखे, होम अप्लायंसेज, पीवीसी पाइप, वाटर पंप और स्टील पाइप समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करती है। कंपनी के अनुसार उसके उत्पाद 50 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं।
काशीपुर प्लांट में आयोजित फेस्टिव कॉर्पोरेट गिफ्टिंग मीट के माध्यम से कंपनी ने त्योहारी सीजन के लिए अपने उत्पादों की विविध रेंज को कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ग्राहकों के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

👁 1,202 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *