श्री विश्वकर्मा महासभा काशीपुर की ओर से श्री विश्वकर्मा धाम में धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन
काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। श्री विश्वकर्मा महासभा ( काशीपुर की ओर से विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर 17 सितंबर, गुरुवार को रामनगर रोड स्थित श्री विश्वकर्मा धाम में पूजनोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। महासभा ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल श्री विश्वकर्मा धाम, 4 किमी रामनगर रोड, साक्षी इन्क्लेव, काशीपुर में 17 सितम्बर गुरुवार को पूजनोत्सव के तहत प्रातः नौ बजे पूजा-अर्चना एवं हवन आहुति, प्रातः 11 बजे आशीर्वचन तथा दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन होगा। धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित सुभाष चंद्र शर्मा (प्रधानाचार्य) के निर्देशन में संपन्न होंगे। आयोजकों के अनुसार भगवान श्री विश्वकर्मा को सृष्टि रचयिता, देव शिल्पी, विज्ञान विधाता एवं आदिदेव के रूप में पूजा जाता है। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आयोजित पूजनोत्सव में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। महासभा के संरक्षक डॉ. आर.सी. शर्मा और अध्यक्ष अशोक कुमार धीमान ने समाज के लोगों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजनोत्सव में सहभागिता करने का आह्वान किया है।





