कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया

[ad_1]

गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग के ब्लॉक सभागार में बुधवार को एक दिवसीय उद्यमिता बूट कैंप आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और युवाओं ने अपने कारोबार से जुड़े अनुभव और बिजनेस आइडिया विशेषज्ञों के सामने रखे।

आईआईएम काशीपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफआईईडी) ने उत्तराखंड ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (आरईएपी) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। बूट कैंप में कारोबार बढ़ाने, नए उत्पाद विकसित करने, बाजार तक पहुंच बनाने और स्टार्टअप शुरू करने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई। आईआईएम काशीपुर के बिजनेस मैनेजर गिरधर सिंह बिष्ट और मनमोहन सिंह ने प्रतिभागियों को व्यवसाय योजना, बाजार विस्तार और नए व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। चमोली के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उद्यमियों ने अपने उत्पादों और कारोबारी मॉडल की प्रस्तुति दी। विशेषज्ञों ने उनके बिजनेस आइडिया पर सुझाव दिए और कारोबार में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। प्रतिभागियों ने अपने उत्पादों की जानकारी दी और बाजार की संभावनाओं पर चर्चा की। रीप के सहायक प्रबंधक ताजबर सिंह गुसाईं समेत विभागीय प्रतिनिधियों ने ग्रामीण उद्यमियों के लिए संचालित योजनाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

इस दौरान लीला नेगी, प्रशांत सिंह, अर्जुन सिंह कंडारी, दिलीप नेगी, नंद किशोर, गीता, अबरीलाल, बहादुर राम और दर्शनी देवी समेत महिला उद्यमी, युवा और प्रतिभागी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

👁 322 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *