प्रगति हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्वीना रहमान की नई तैनाती

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को मिलेगा विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ, अस्पताल में पांच प्रमुख चिकित्सा विभागों की सुविधा

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। मुरादाबाद रोड, ढेला पुल के निकट स्थित प्रगति हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्वीना रहमान की नई तैनाती हुई है। उनके अस्पताल से जुड़ने से क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। अस्पताल की एमडी डॉ. तन्नू चौहान ने डॉ. रहमान की नियुक्ति को मरीजों के लिए बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। प्रगति हॉस्पिटल में मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, नवजात एवं शिशु रोग विभाग तथा यूरोलॉजी विभाग संचालित किए जा रहे हैं। इन विभागों के माध्यम से अलग-अलग आयु वर्ग के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। हॉस्पिटल में आयुष्मान टीपीए व हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा केसलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ नरेश चौहान ने बताया अस्पताल का उद्देश्य काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. नरेश चौहान ने बताया कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्वीना रहमान के अस्पताल से जुड़ने के बाद महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार और प्रसूति सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। महिलाओं की नियमित जांच, स्त्री रोग संबंधी समस्याओं तथा गर्भावस्था एवं प्रसव से जुड़ी चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

पांच प्रमुख विभागों में चिकित्सा सुविधाएं

प्रगति हॉस्पिटल में सर्जरी विभाग के अंतर्गत विभिन्न शल्य चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं के लिए सेवाएं उपलब्ध हैं। वहीं हड्डी रोग विभाग में हड्डियों, जोड़ों एवं मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का उपचार किया जाता है। नवजात एवं शिशु रोग विभाग बच्चों एवं नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर केंद्रित है। इसके अलावा अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग भी संचालित है, जहां किडनी, पेशाब की नली, मूत्राशय, प्रोस्टेट तथा पुरुष मूत्र एवं प्रजनन तंत्र से संबंधित रोगों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रगति हॉस्पिटल की अनुभवी चिकित्सकों की टीम में डॉ. नरेश चौहान (एमबीबीएस, सर्जन) सर्जरी सेवाओं से जुड़े हैं, जबकि डॉ. तन्नू चौहान (बीएएमएस), हॉस्पिटल डायरेक्टर के रूप में अस्पताल के संचालन एवं चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था देख रही हैं। अब स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्वीना रहमान के जुड़ने से अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम को और विस्तार मिला है।

👁 1,476 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *