जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की सानवी नेगी ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में जीता कांस्य पदक

38 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, आगामी सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी मिली शुभकामनाएं

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर की प्रतिभावान छात्रा सानवी नेगी ने खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में सानवी नेगी ने 14 से 19 आयु वर्ग के 38 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। उन्होंने मुकाबलों के दौरान अपने बेहतरीन खेल कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। नियमित अभ्यास और कठिन प्रशिक्षण के बल पर हासिल इस सफलता ने सानवी की खेल प्रतिभा को एक नई पहचान दी है।
सानवी ने बॉक्सिंग का प्रशिक्षण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतरराष्ट्रीय कोच मुकेश बेलवाल के मार्गदर्शन में प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के रूप में सामने आया। बॉक्सिंग के साथ-साथ सानवी जिम्नास्टिक और नृत्य में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा विद्यालय के लिए गौरव का विषय बनी हुई है। सानवी की उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सानवी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए दी शुभकामनाएं

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्रा सानवी नेगी द्वारा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बॉक्सिंग का कांस्य पदक हासिल करने पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने सानवी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सानवी ने अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर सानवी आने वाले समय में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने आगामी सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, हरियाणा के लिए सानवी को शुभकामनाएं देते हुए उसके सफल प्रदर्शन की कामना की।

 

👁 1,039 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *