मेजर ध्यानचंद की विरासत को किया नमन, खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की खेल विरासत को याद करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और टीम भावना का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व तथा मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और भारतीय खेल जगत में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। बच्चों ने बताया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करने का प्रभावी साधन भी है। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रशिक्षकों योगेश, सौरभ, उज्जवल और कंचन के निर्देशन में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों के दौरान बच्चों ने फिटनेस, टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया। विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग ने पूरे परिसर में खेलमय वातावरण बना दिया। कार्यक्रम में इवेंट कोऑर्डिनेटर रेखा सिंह, सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर रीना चौधरी, मिडिल विंग कोऑर्डिनेटर अंजू चावला, जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर बुशरा सिद्दीकी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
खेलों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व : मधुमिता बनर्जी
काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को पहचानने, उसे निखारने और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल मैदान विद्यार्थियों को जीत के साथ-साथ हार से सीखने और चुनौतियों का डटकर सामना करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की खेल भावना से प्रेरणा लेकर निरंतर मेहनत करने की भी अपील की।
खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार: रिशिता सक्सेना अग्रवाल
काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों की उपलब्धियां हमें समर्पण, मेहनत और निरंतर अभ्यास की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखते हैं, बल्कि चुनौतियों का सामना करने, असफलताओं से सीखने और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।



