किसान विकास क्लब के तत्वावधान में 24 जुलाई को लगेगा धान पंजीकरण शिविर

अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में होगी प्रक्रिया, एसएमओ अतुल चतुर्वेदी स्टाफ सहित रहेंगे मौजूद

 

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) के तत्वाधान में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के अंतर्गत सरकारी धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण प्रारंभ करने के उद्देश्य से 24 जुलाई को काशीपुर में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि यह शिविर प्रातः 11 बजे से अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में लगाया जाएगा, जहां किसान अपने धान विक्रय के लिए आवश्यक पंजीकरण करा सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में काशीपुर के एसएमओ अतुल चतुर्वेदी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहेंगे और किसानों के पंजीकरण संबंधी सभी कार्य मौके पर ही संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से समय पर शिविर में पहुंचकर सरकारी धान खरीद योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए किसानों को बैंक पासबुक, खतौनी, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड की फोटो प्रतियां साथ लानी अनिवार्य होंगी। सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अरुण कुमार शर्मा ने अधिक से अधिक किसानों से शिविर में भाग लेकर समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि आगामी धान खरीद सत्र के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे अपनी उपज का विक्रय सुचारु रूप से सरकारी क्रय केंद्रों पर कर सकें।

👁 982 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *