काशीपुर के रामपुरम स्थित गायत्री शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पंच कुंडीय यज्ञ

गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना, ब्रह्मलीन संस्थापक दिनेश कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। रामपुरम स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट के पावन अवसर पर मंगलवार को पंच कुंडीय यज्ञ एवं हवन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए यज्ञ में गायत्री परिवार के परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। मंगलवार सुबह 10 बजे गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विधि-विधान से पंच कुंडीय यज्ञ एवं हवन प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुतियां अर्पित कर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व का धार्मिक महत्व समझा और पूजा-अर्चना की। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।।यज्ञ के उपरांत गायत्री शक्तिपीठ के ब्रह्मलीन संस्थापक दिनेश कुमार शर्मा की स्मृति में अन्नकूट एवं भोजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया और संस्थापक दिनेश कुमार शर्मा के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मीनाक्षी शर्मा, भीम सिंह, वेद प्रकाश, अरुण कुमार शर्मा, ओम शंकर ठाकुर, पुष्पलता, कुलदीप कुमार, अनिल शर्मा और रामतीरथ यादव सहित अनेक गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

👁 1,159 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *