एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी के छात्र विहान का उत्तराखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

बीसीसीआई विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 में दिखाएंगे प्रतिभा, विहान ने बढ़ाया विद्यालय और उधमसिंह नगर जिले का गौरव

 

 

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी काशीपुर के प्रतिभाशाली छात्र विहान ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर एक शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय सहित पूरे उधमसिंह नगर जिले को गौरवान्वित किया है। विहान का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 (अंडर-16) के लिए उत्तराखंड क्रिकेट टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विहान ने सीधे उत्तराखंड की अंडर-16 क्रिकेट टीम में स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। बीसीसीआई की विजय मर्चेंट ट्रॉफी देश की प्रमुख आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। विहान का चयन उनकी खेल के प्रति निष्ठा, निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने विहान की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के लिए, बल्कि पूरे उधमसिंह नगर जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

विहान की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विहान को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही विश्वास जताया गया कि वह आगामी प्रतियोगिताओं में भी अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। वहीं विद्यालय परिवार ने कहा कि विहान की यह उपलब्धि इस संदेश का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

 

👁 1,043 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *