होली एंजल स्कूल में ‘लिटिल चैम्प्स स्पोर्ट्स डे-2026’ की धूम, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। होली एंजल पब्लिक स्कूल, काशीपुर में शनिवार, 14 नवम्बर 2026 को नन्हे-मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘लिटिल चैम्प्स स्पोर्ट्स डे–2026’ का उत्साहपूर्ण आयोजन विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी, एल.के.जी., यू.के.जी. एवं कक्षा एक के विद्यार्थियों ने विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। नर्सरी के बच्चों के लिए रिंग एंड हर्डल एडवेंचर रेस, जंप एंड क्रॉल रेस एवं हंग्री मंकी रेस आयोजित की गईं। एल.के.जी. के विद्यार्थियों ने कोन रेस, बुक बैलेंसिंग रेस एवं डक वॉक रेस में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं यू.के.जी. के बच्चों ने बॉल बैलेंसिंग रेस, लेमन रेस एवं रिंग बॉल ड्रैग रेस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए स्नेक रेस, जिगजैग रेस एवं पिक एंड ड्रॉप रेस आयोजित की गईं। नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, उमंग, आत्मविश्वास एवं खेलों के प्रति उनकी रुचि देखते ही बनती थी। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने अनुशासन, सहयोग, संतुलन, एकाग्रता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे महत्वपूर्ण गुणों का प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन में अपना बहुमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विद्यालय के चेयरमैन अमित सिंह तथा प्रबंध निदेशिका एवं सह-अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उनके निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन एवं सकारात्मक मार्गदर्शन से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन सका। इस अवसर पर खेल विभागाध्यक्ष राहुल, दीपक, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर सुनीता, हरविंदर, आरती, डॉली एवं गीतांजलि के समर्पित प्रयासों, अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट सहयोग की विशेष सराहना की गई। साथ ही, कार्यक्रम का शानदार एवं प्रभावशाली संचालन करने के लिए विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका निदा मैम को विशेष धन्यवाद एवं बधाई दी गई। सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों ने इस आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने सभी नन्हे प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करना तथा उन्हें यह संदेश देना था कि खेलों में भागीदारी, प्रयास और आत्मविश्वास ही वास्तविक सफलता की नींव हैं।

खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव : चेयरमैन अमित सिंह

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। होली एंजल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अमित सिंह ने ‘लिटिल चैम्प्स स्पोर्ट्स डे–2026’ के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और चुनौतियों का सामना करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल बच्चों को शैक्षणिक रूप से बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर, प्रतिभाशाली और आत्मविश्वासी बनाना भी है। खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और जीत-हार से सीखने का अवसर देती हैं। उन्होंने सभी नन्हे प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक आयोजन करता रहेगा।

👁 1,695 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *