बाल दिवस पर होली एंजेल स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़े पर्दे पर देखी ‘रामायण’, भारतीय संस्कृति से हुए रूबरू

मनोरंजन के साथ बच्चों को नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आदर्शों से जोड़ने की अनूठी पहल

 

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। बाल दिवस के विशेष अवसर पर होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर द्वारा शनिवार, 14 नवंबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए प्रसिद्ध भारतीय महाकाव्य *‘रामायण’* पर आधारित एक विशेष मूवी शो का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, आदर्शों एवं गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना था। इस विशेष आयोजन में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे एसआरएस सिनेमा हॉल के ऑडिटोरियम को विशेष रूप से विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बुक किया गया था। प्रत्येक 10 विद्यार्थियों की देखरेख के लिए एक शिक्षक की व्यवस्था की गई थी। विद्यार्थियों के आवागमन, बैठने, खान-पान एवं संपूर्ण व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कार, संस्कृति, नैतिकता एवं जीवन के आदर्शों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विद्यालय के चेयरमैन अमित सिंह, को-चेयरपर्सन लक्ष्मी सिंह, विंग कोऑर्डिनेटर्स, स्कूल काउंसलर, एडमिन टीम एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी सहयोगियों की टीम भावना, समर्पण एवं अथक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के लिए बाल दिवस को आनंदमय, ज्ञानवर्धक एवं यादगार बना दिया।

बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति से जोड़ना हमारा उद्देश्य : अमित सिंह

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अमित सिंह ने बाल दिवस पर विद्यार्थियों को ‘रामायण’ फिल्म दिखाने की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्हें भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, नैतिक मूल्यों और जीवन के आदर्शों से परिचित कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। रामायण जैसे महाकाव्य हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और पारिवारिक संस्कारों की महत्वपूर्ण सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मन-मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और उन्हें अपनी संस्कृति एवं विरासत को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। हमारा प्रयास है कि विद्यालय के विद्यार्थी आधुनिक ज्ञान और तकनीक के साथ संस्कारवान, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक भी बनें। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।

👁 484 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *