होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर ने इंटर-स्कूल जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

एक ओंकार ग्लोबल अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

काशीपुर (कशीपुर वार्ता, 29 नुलाई)। होली एंजेल पब्लिक स्कूल, काशीपुर ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का एक बार फिर परिचय देते हुए एक ओंकार ग्लोबल अकादमी, काशीपुर में आयोजित इंटर-स्कूल जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति, शानदार तालमेल, आकर्षक मंच-सज्जा और आत्मविश्वास से भरपूर प्रदर्शन के माध्यम से निर्णायक मंडल एवं उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन होली एंजेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी अनुशासित प्रस्तुति, भाव-भंगिमाओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया। समन्वयकों, अध्यापकों एवं अभिभावकों ने विजेता विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर तथा प्रदेश का नाम निरंतर रोशन करते रहेंगे।

विजेता विद्यार्थियों की सफलता पर निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने इंटर-स्कूल जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। सुबोध कुमार सिंह ने इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की अथक मेहनत के साथ-साथ नृत्य प्रशिक्षिकाओं श्रृष्टि मैम, स्वाति मैम एवं मनी मैम के समर्पित मार्गदर्शन और कुशल प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, नगर और प्रदेश का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे।

बिद्यालय के चेयरमैन अमित सिंह ने विजेता विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। विद्यालय के चेयरमैन अमित सिंह ने इंटर-स्कूल जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन तथा सतत अभ्यास का प्रतिफल है। श्री सिंह ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय, नगर और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

👁 1,086 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *