काशीपुर नगर निगम ने बीते एक वर्ष में लिखी विकास की नई

एक वर्ष में हुए 121 करोड़ के विकास कार्य : महापौर दीपक बाली

 

 

काशीपुर। नगर निगम महापौर के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सहयोग से काशीपुर नगर निगम ने बीते एक वर्ष में विकास की नई इबारत लिखी है। महापौर ने बताया कि 7 फरवरी 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच नगर निगम ने सेवा, विकास और विश्वास के मंत्र के साथ कार्य करते हुए 792 सड़कों का निर्माण कराया और 121 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए। साथ ही कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने आईजीएल और नैनी पेपर मिल सहित औद्योगिक इकाइयों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1139 पात्र परिवारों को आवास का लाभ दिया गया, जबकि पीएमएवाई शहरी 2.0 में आवेदनों में 78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाया गया। नगर में हाईटेक शौचालय, पिंक टॉयलेट, 5000 नई स्ट्रीट लाइट, तीन नए बस स्टॉप तथा संपत्ति दाखिल-खारिज शुल्क में राहत जैसे निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत पांच आरोग्य केंद्रों से अब तक लगभग 3700 नागरिकों को लाभ पहुंचाया गया है। वहीं एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के माध्यम से 1612 लावारिश कुत्तों का उपचार और टीकाकरण किया गया। महापौर ने बताया कि शहर में चौराहों के सौंदर्गीकरण, गिरिताल झील परियोजना, हाईटेक मार्केट, वेंडिंग जोन, डॉग शेल्टर, ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन सहित कई महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन्हें सीएसआर के माध्यम से एक करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिली है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नगर निगम की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम से पूर्व वार्ड 25 के दिवंगत पार्षद शरीफ सिद्दीकी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजस्व एवं कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड़ ने किया। यहां जिलाध्यक्ष मनोज पाल, महापौर की पत्नी उर्वशी दत्त बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, पार्षद विजय बॉबी, सहायक नगर अधिकारी शालिनी नेगी एवं विनोद लाल साह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *