कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के 10 विद्यार्थियों ने एनटीसी ओलंपियाड में लहराया परचम

विज्ञान व गणित वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

काशीपुर। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब विद्यालय के 10 होनहार छात्र-छात्राओं ने नेशनल टीचर काउंसिल (एनटीसी) ओलंपियाड सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता एनटीसी ओलंपियाड समिति द्वारा 18 नवंबर 2025 को विज्ञान एवं गणित वर्ग में आयोजित की गई थी, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी मेधा का शानदार परिचय दिया।


प्रतियोगिता के परिणामों में कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के विद्यार्थियों ने कुल 10 स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जिनमें से चार स्वर्ण पदक विज्ञान वर्ग तथा छह स्वर्ण पदक गणित वर्ग में अर्जित किए गए। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में दृष्टि, नवनीत, सुखमन, आयांश, कनिका, क्यारा, मिस्टी, अरनव, दिव्यांश एवं राजनंदिनी के नाम उल्लेखनीय हैं। इन विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद चंद तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों का समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा भविष्य में भी विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। वहीं विद्यायलय की प्रशासनिक अधिकारी रेखा रावत ने बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष जताए हुए सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के प्रांगण में हर्ष और उल्लास का वातावरण व्याप्त है। शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं सभी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

 

विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षक व अभिभावकों की अहम भूमिका : डॉ. सक्सेना

 

कशीपुर। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की सतत मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा माता-पिता के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। डॉ. सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राएं आगामी वर्षों में भी इसी लगन, अनुशासन और समर्पण के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *