अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की
काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा स्वर्गीय सत्येंद्र गुड़िया मार्ग स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन में महासभा के संरक्षक पंडित मनोज जोशी की सास के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उपस्थित जनों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में महासभा परिवार पूरी तरह से शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। शोक सभा में समिति के महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, पंडित उमेश जोशी एडवोकेट, पंडित संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, पंडित विमल गुड़िया, पंडित बसंत बल्लभ भट्ट, पंडित भास्कर त्यागी एडवोकेट, पंडित देवांग मिश्रा एडवोकेट, पंडित प्रदीप जोशी, पंडित पंकज पंत, पंडित मोहन चंद्र पपने, पंडित गिरीश तिवारी, पंडित हौसला मिश्रा, पंडित रजनीश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
