नगरवासियों को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की बधाई और शुभकामनाएं

काशीपुर(काशीपुर वार्ता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम प्रांगण में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह ‘रंगोत्सव’ में शामिल होकर काशीपुर की सांस्कृतिक फिजा को रंगों से सराबोर कर दिया। बताया गया कि काशीपुर में आयोजित इस तरह के समारोह में शिरकत करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बने। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। उन्होंने अबीर-गुलाल लगाकर नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस आयोजन में उन्हें “मिनी इंडिया” के दर्शन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर की जनता द्वारा मिले स्नेह और स्वागत से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जो प्रदेश के विकास को और गति देने में सहायक होगी। कार्यक्रम का आयोजन महापौर दीपक बाली द्वारा निजी तौर पर किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी तथा पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार ने होली गीतों से समां बांध दिया। वहीं ब्रज के रास कलाकारों की फूलों की होली और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक सजे सांस्कृतिक रंगों के बीच मुख्यमंत्री स्वयं भी लोकधुनों पर होल्यारों और रास कलाकारों के साथ झूमते नजर आए। इससे समारोह का उत्साह और आत्मीयता और बढ़ गई।

मुख्यमंत्री धामी ने आयोजन के लिए महापौर दीपक बाली, उनके सहयोगियों और संयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। उधर महापौर बाली ने मुख्यमंत्री धामी के आगमन को काशीपुर के लिए ऐतिहासिक बताते हुए नगर एवं क्षेत्र की जनता, पार्षदों, जिला एवं स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता और सामाजिक सौहार्द का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, जसपुर के पूर्व विधायक डा शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश सचिव गुंजन सुखीजा, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, काशीपुर की प्रथम महिला उर्वशी दत्त बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा महिला आयोग की अध्यक्ष सायरा बानो, डॉ. राहुल पैगिया, मुक्ता सिंह, पंकज टंडन, अमन बाली, मुकेश चावला, प्रमोद मिश्रा, राशिद फारूकी, महेश अग्रवाल, सादिक हुसैन, पार्षद बीना नेगी, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मदन मोहन पंत, संजय भाटिया, सीमा चौहान, मंजू यादव, गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ, कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, उद्यमी अश्वनी छाबड़ा, पार्षद पुष्कर बिष्ट, महेंद्र खुराना, विकास जिंदल, केपी सिंह, पार्षद सुरेश सैनी, मनोज बाठला, बांके गोयंका, संजय अग्रवाल, ब्राह्मी गोयल, अंशुल जिंदल, विनीत सेंगर, अजय चाहल, सुधा शर्मा, मुकेश पाहवा, दिलीप मेहरोत्रा, सुधा राय मोनिका गुप्ता प्रेमलता मनजीत सिंह राज दीपिका मधुर वेद प्रकाश तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सहित तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
