अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, 22 महिलाएं सम्मानित

करनपुर गांव में सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजन, 500 से अधिक लोगों की रही सहभागिता

काशीपुर(काशीपुर वार्ता)। क्षेत्र के करनपुर गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का आयोजन सूर्या रोशनी लिमिटेड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन तुलसी क्लस्टर, संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और श्री सीमेंट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र दत्त सेमवाल (उपाध्यक्ष, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प कला विकास परिषद, राज्य मंत्री स्तर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, ब्लॉक प्रमुख जसपुर अनुप कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, संजीवनी हॉस्पिटल के एमडी एवं भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी, ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा, पूर्व ग्राम प्रधान सचिन बाटला (गढ़ीनेगी) तथा सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के प्रमुख प्रमोद आसरे मौजूद रहे।

कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों में सूर्या रोशनी लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार और सीओ आशुतोष मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्वागत नृत्य, पहाड़ी नृत्य, पंजाबी गिद्दा तथा नारी शक्ति पर आधारित लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 22 प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही संजीवनी हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा राघव और विजेता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु सोराना (क्षेत्र प्रमुख), भरत साह (सूर्या फाउंडेशन), शत्रुध्न लाल (जोन इंचार्ज), राजीव, रेखा तिवारी (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), लक्ष्मी भंडारी, पुष्पा, सचिन बाटला, हरिओम सुधा और राजकुमार गुंबर का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *