नैनी पेपर्स द्वारा नगर निगम को मिले ई-रिक्शा टिपर्स व ई-ट्रॉली कार्ट का 2 अप्रैल को होगा लोकार्पण

काशीपुर (काशीपुर वार्ता। नगर निगम काशीपुर को अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नैनी पेपर्स की सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत बैटरी चालित वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इस परियोजना के अंतर्गत ई-रिक्शा टिपर्स एवं ई-ट्रॉली कार्ट नगर निगम को प्रदान किए गए हैं, जिससे शहर में कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इन वाहनों का लोकार्पण 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में किया जाएगा। कार्यक्रम में काशीपुर के मेयर दीपक बली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और उनके करकमलों द्वारा वाहनों का शुभारंभ किया जाएगा। यह पहल नैनी पेपर्स लिमिटेड द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत नगर निगम के सहयोग से की गई है। नैनी पेपर्स मिल के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस पहल से शहर की कचरा प्रबंधन प्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों को कार्यक्रम के उपरांत दोपहर भोज के लिए भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *