दर्जा राज्य मंत्री बनने पर सीमा चौहान का स्वागत, महापौर दीपक बाली ने दी बधाई

मुख्यमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को बताया सराहनीय, पार्टी को मिलेगी मजबूती

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेत्री सीमा चौहान के आवास पर शनिवार को महापौर दीपक बाली ने पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सीमा चौहान को माल्यार्पण कर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल एवं मंगलमय राजनीतिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि सीमा चौहान पार्टी की जुझारु और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना सराहनीय कदम है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री मंजू यादव, सुधा शर्मा, मुकेश चावला, चौधरी समरपाल सिंह, पार्षद अनीता कंबोज, सीमा सागर, पुष्कर बिष्ट, सौरभ शर्मा, हर्ष बाली, अक्षत अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, इशांत शर्मा, मुकेश पाहवा, संजय भाटिया, मनीष चावला, घनश्याम सैनी, संतोष देवी, सतीश कुमार, अनूप प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, ममता कुमारी, प्रिंस बाली, मनोज जग्गा, सीमा टंडन, दीपा पाठक, वैशाली गुप्ता, अशोक सैनी, अनिल कंबोज, रवि सैनी, जहूर खान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 230 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *