कॉर्बेट राउंड टेबल व लेडीज़ सर्कल की पहल से विद्यालय को मिली नई सौगात, 6 कक्षाओं का ब्लॉक व शौचालय का लोकार्पण

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन, शिक्षा व स्वच्छता सुधार की दिशा में अहम कदम

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए कॉर्बेट राउंड टेबल 372 एवं कॉर्बेट लेडीज़ सर्कल 211 द्वारा राउंड टेबल इंडिया के अंतर्गत डॉ. जगदीश चंद्र गुप्ता, गोपाल चंद्र गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जैतपुर घोषी में 6 कक्षाओं के नए भवन एवं एक शौचालय ब्लॉक का निर्माण कराया गया। शनिवार को नव-निर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन विधायक त्रिलोक सिंह चीमा की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी एसके सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट रचित बंसल, नेशनल ट्रेजरर वीपुल भुटाडा, एरिया चेयरमैन (एरिया 8) निखिल अग्रवाल तथा एरिया वाइस चेयरमैन आयुष अग्रवाल सहित कॉर्बेट राउंड टेबल 372 के पदाधिकारी—चेयरमैन विशेश बंसल, वाइस चेयरमैन उज्ज्वल गोयल, सेक्रेटरी पारस मेहरोत्रा, ट्रेज़रार अभिषेक गोयल, पब्लिसिटी कन्वीनर कुशल अग्रवाल एवं एफटीई स्कूल कन्वीनर हिमांशु अग्रवाल समेत कई टेबलर्स, सर्कलर्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नव-निर्मित कक्षाओं एवं शौचालय ब्लॉक के निर्माण से विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही स्वच्छता और अध्ययन वातावरण में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शिक्षा का माहौल उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस परियोजना को समाज सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

चेयरमैन विशेष बंसल ने कहा कि बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना गर्व की बात है और शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। वहीं वाइस चेयरमैन उज्ज्वल गोयल ने इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। सेक्रेटरी पारस मेहरोत्रा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना दानदाताओं के सहयोग एवं टेबल व सर्कल के निरंतर प्रयासों से साकार हुई है, जो समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *