शिक्षक गरिमा शिविर में शिक्षकों को मिला नैतिक मूल्यों व शिक्षण उत्कृष्टता का संदेश

शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में काशीपुर के बीआरसी सभागार में हुआ आयोजन

काशीपुर (काशीपुर वार्ता)। शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से बाजपुर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में 28 अप्रैल को शिक्षक गरिमा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाह, प्रभारी प्राचार्य राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहे, जबकि अध्यक्षता गीता जायसवाल, आचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्र मोहन भंडारी, पूर्व राजदूत भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आए वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर एवं सीडी थपलियाल की टीम ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को जीवन मूल्यों, शिक्षण पद्धतियों और नैतिक जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन दिया। प्रश्नोत्तर सत्र में शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रुद्रपुर से आए यशवंत (जिला संयोजक, भा.स. ज्ञान परीक्षा) एवं पुष्पा झा (सह-संयोजक, प्रांत स्तर, भा.स. ज्ञान परीक्षा, कात्यायनी महिला मंडल, काशीपुर) द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। इस अवसर पर डॉ. राघव झा, व्याख्याता (संस्कृत), राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर सहित रोवर्स/रेंजर्स इकाई के सात स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। हल्दूचौड़ शक्तिपीठ से बसंत पांडे तथा जसपुर से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में सर्वेश रस्तोगी, दमयंती, रणवीर सिंह (प्रधानाचार्य), अंकित शर्मा, तिवारी बाबू सहित अनेक शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *