कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट को राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक उत्कृष्टता सम्मान

नई दिल्ली में ‘इंडिया’ज लीडरशिप एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ समारोह में मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार, विद्यालय की गुणवत्ता शिक्षा और नवाचार को मिली पहचान

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। मुरादाबाद रोड स्थित कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य ‘इंडिया’ज लीडरशिप एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ समारोह में विद्यालय को प्रतिष्ठित अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उसके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। समारोह में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सक्सेना के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में संस्थान ने शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आधुनिक शिक्षण तकनीकों के उपयोग और छात्रों के समग्र विकास पर विशेष जोर देते हुए विद्यालय ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतीक गोयल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि हमारे समर्पित शिक्षकों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सहयोगी अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। हम भविष्य में भी उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।” विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को उत्साह और गर्व के साथ मनाया। यह सम्मान न केवल संस्थान की प्रगति का प्रतीक है, बल्कि जिम्मेदार और सक्षम नागरिकों के निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी और अधिक सुदृढ़ करता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *