ज्ञानार्थी कॉलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न

250 से अधिक विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, शिक्षाविदों और अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। ज्ञानार्थी कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के मेधावी एवं सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु “मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। 06 मई बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र जिंदल, खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कौशिक, तरावती सरोजनी स्कूल की प्रधानाचार्या शेफाली पांडे, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रिंकू, माध्यमिक शिक्षा संघ के मंत्री मनोज कुमार शर्मा, टचवुड स्कूल के प्रधानाचार्य कावेश सिद्दीकी तथा राम सिंह कोचिंग के निदेशक अनिरुद्ध चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह एवं निदेशक डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
समारोह के दौरान लगभग ढाई सौ मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा साफ दिखाई दी। वहीं अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावक भी गर्व और उत्साह से अभिभूत नजर आए। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और मेहनत, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच से वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। अंत में कॉलेज प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

शिक्षा और मेहनत से ही सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं : देवेंद्र जिंदल

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)। मुख्य अतिथि एवं उद्योगपति देवेंद्र जिंदल ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनकी मेहनत व लगन आने वाले भारत की तस्वीर तय करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने, अनुशासन अपनाने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, ईमानदारी और सकारात्मक सोच से भी मिलती है। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य : डीके साहू

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू ने कहा कि विद्यार्थियों को सम्मानित करना शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी वातावरण तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखकर उसे व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का आधार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देना हमारी प्राथमिकता : संतोष मेहरोत्रा

कशीपुर (कशीपुर वार्ता)। ज्ञानार्थी कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त और जिम्मेदार समाज निर्माण का आधार है। कॉलेज सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *