काशीपुर नगर निगम के बेड़े में शामिल हुई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक रोड स्वीपर मशीन

महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ, 38 लाख की मशीन से सड़क सफाई, धूल नियंत्रण और कचरा संग्रहण होगा आसान

काशीपुर (कशीपुर वार्ता)।  नगर निगम काशीपुर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में सोमवार को एक नई पहल हुई। महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त, पार्षदों, निगम अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 38 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई अत्याधुनिक पूर्णतः इलेक्ट्रिक मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उद्घाटन कर उसे शहर की सेवा के लिए रवाना किया। नगर निगम के अनुसार यह उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली बहुउद्देश्यीय इलेक्ट्रिक रोड स्वीपिंग मशीन है, जो सड़क सफाई के साथ धूल नियंत्रण, जेटिंग, फॉगिंग तथा वैक्यूम प्रणाली से कचरा संग्रहण जैसे कई कार्य एक साथ करने में सक्षम है। मशीन बारिश के दौरान भी कार्य कर सकती है तथा इसमें पीएम-2.5 और पीएम-10 धूल नियंत्रण तकनीक, शून्य टेलपाइप उत्सर्जन और कम शोर जैसी आधुनिक विशेषताएं हैं। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से नगर निगम लगातार शहर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है और स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित काशीपुर के लिए आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नई मशीन शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ स्वास्थ्य संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, मुक्ता सिंह अभिषेक गोयल, अर्बन बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन, अशोक पैगिया, पार्षद अनिल कुमार, पुष्कर बिष्ट, सीमा सागर, शाह आलम, पार्षद पति हनीफ गुड्डू, पार्षद सतीश शर्मा, अनीता कांबोज, वैशाली गुप्ता, मनोज बाली, दीपा पाठक, बीना नेगी, सादिक हुसैन, प्रिंस बाली, शशांक गोले, संदीप सिंह मोनू, घनश्याम सैनी, मनोज जग्गा, अशोक सैनी, मनोज पाहवा, चौधरी समरपाल सिंह, हफीजुर रहमान, भाजपा नेत्री विमला आर्य, काजल आर्य, आकाश गर्ग, पूर्व पार्षद अनिल चौहान, भाव्य पांडे, सुशांत नवीन, कंपनी प्रतिनिधि अपूर्व मिश्रा, अंशुल गुप्ता, अमित तिवारी, अमित अहिरभर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👁 929 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *